🗳️ बिजौलिया में कौन बनेगा प्रधान?
कांग्रेस के पास बहुमत, भाजपा के पास एससी उम्मीदवार… फिर भी फंसा सियासी पेच!
बिजौलिया पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस ने 15 में से 8 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा को 7 सीटों पर जीत मिली।
लेकिन प्रधान पद एससी ओपन वर्ग के लिए आरक्षित होने से सियासी समीकरण उलझ गए हैं। कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों में एससी वर्ग का उम्मीदवार नहीं है, वहीं भाजपा के पास एससी वर्ग से दो विजयी सदस्य हैं। ऐसे में प्रधान पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
अब सबकी निगाहें 27 नवंबर को होने वाले प्रधान चुनाव पर टिकी हैं। देखना होगा कि बिजौलिया में प्रधान की कुर्सी पर किसका कब्जा होता है।
📍 बिजौलिया | भीलवाड़ा
खबरों के लिए जुड़े रहें — राजस्थान फोकस
#Bijolia #BijoliaNews #BhilwaraNews #RajasthanNews #PanchayatElection2026 Congress BJP PradhanElection RajasthanFocus
Beejoliya, Bhilwara | Nov 20, 2026