स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रमों को मिलेगा बढ़ावा : अपर समाहर्ता
आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को अपर समाहर्ता, सहरसा श्री निशांत की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति (District Skill Development Committee) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्थानीय संसाधनों, रोजगार की संभावनाओं एवं उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप जिला कौशल विकास योजना (District Skill Development Plan-DSDP) को और अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।