ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में MLC चुनाव को लेकर बैठक, महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन की अपील
आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर ब्रह्मपुर में रविवार सुबह राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने सुबह 8 बजे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जहां चुनावी रणनीति और समर्थन को लेकर चर्चा की गई।