भिवानी: मनीषा हत्याकांड: दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, वोट चोरी मामले में सरकार को घेरा
भिवानी जिला के सिंघानी में महिला टीचर की हत्या का मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। इस घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नही लगना क्षेत्र में रोष का कारण बनता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस घटना के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेवार है।