भरगामा: सहयोग शिविर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर के प्रांगण में मंगलवार को प्रशासन की ओर से आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।