नवाबगंज: बाराबंकी में महिला की मौत के मामले में 3 दोषियों को 10-10 साल की कठोर कैद, 11-11 हजार का जुर्माना
बाराबंकी में मारपीट के बाद महिला की मौत के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को 10-10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। दोषियों में छन्नू लाल, अमित कुमार उर्फ छोटकन्ने और प्रेमचन्द्र शामिल हैं। अदालत ने तीनों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।