गिरिडीह: आहारडीह में मवेशी द्वारा फसल खाने पर मारपीट, बंसी यादव घायल, थाने में कार्रवाई की मांग
गांडेय थाना क्षेत्र के आहारडीह में मवेशी द्वारा फसल खा जाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में बंसी यादव घायल हो गए। शनिवार को 11 बजे उनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार, मवेशी के फसल खा जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद मारपीट हो गई।