नासरीगंज: कर्ज की राशि मांगने पर स्कॉर्पियो चढ़ाकर घायल करने का आरोप, पिता-पुत्र पर एफआईआर दर्ज
नासरीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहां गांव निवासी जय प्रकाश सिंह ने गांव के ही पिता-पुत्र पर कर्ज के रूप में दिए गए पांच लाख रुपये की राशि मांगने पर स्कॉर्पियो चढ़ाकर घायल करने तथा हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थाने में दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि गांव के अजीत कुमार सिंह उर