आज दिनांक 22.10.2026 को बिहार विधान परिषद् द्विवार्षिक निर्वाचन - 2026 (कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र)
मतदान दिनांक 23.10.2026 को पूर्वाहन 08:00 बजे से अपराहन 04:00 बजे तक किया जाना है जिसको लेकर आज समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में ब्रीफिंग की गई।
शेखपुरा जिला अंतर्गत कुल 07 मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदान केन्द्र संख्या 135 अंचलाधिकारी का कार्यालय वेश्म, बरबीघा सम्पूर्ण बरबीघा अंचल (नगर परिषद, बरबीघा सहित) मतदाताओं की संख्या 995,
मतदान केन्द्र संख्या 136 अंचलाधिकारी का कार्यालय वेश्म, शेखोपुरसराय सम्पूर्ण शेखोपुरसराय अंचल (नगर पंचायत शेखोपुरसराय सहित) मतदाताओं की संख्या 338,
मतदान केन्द्र संख्या 137 प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यालय वेश्म, शेखपुरा सम्पूर्ण शेखपुरा अंचल (नगर परिषद, शेखपुरा रहित) मतदाताओं की संख्या 763
मतदान केन्द्र संख्या 138 प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यालय वेश्म, घाटकुसुम्भा सम्पूर्ण घाटकुसुम्भा अंचल मतदाताओं की संख्या 383,
मतदान केन्द्र संख्या 139 कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद का कार्यालय वेश्म, शेखपुरा सम्पूर्ण नगर परिषद, शेखपुरा मतदाताओं की संख्या 610,
मतदान केन्द्र संख्या 140 अंचलाधिकारी का कार्यालय वेश्म, अरियरी सम्पूर्ण अरियरी अंचल मतदाताओं की संख्या 748,
मतदान केन्द्र संख्या 141 अंचलाधिकारी का कार्यालय वेश्म, संपूर्ण चेवाड़ा मतदाताओं की संख्या 492 है।
जिलें में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान हेतु प्रशासनिक व्यवस्था
जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। जिले को 02 जोन में विभाजित किया गया है।
जोन संख्या 1 (मतदान केन्द्र संख्या- 137, 139, 140, 141) - जोनल दंडाधिकारी श्री लखीन्द्र पासवान, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी श्रीमती माधुरी कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)।
जोन संख्या 2 (मतदान केन्द्र संख्या- 135, 136, 138) - जोनल दंडाधिकारी श्री राकेश कुमार, उप विकास आयुक्त एवं पुलिस पदाधिकारी श्री रीषभ कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात)।
स्टैटिक दंडाधिकारी
सभी 07 मतदान केन्द्रों पर कानून व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया के अनुश्रवण हेतु अलग-अलग स्टैटिक दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला पदाधिकारी महोदय ने
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
पीठासीन पदाधिकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से समय-समय पर (प्रत्येक 2 घंटे पर VTR सहित) आवश्यक रिपोर्ट एवं डाटा की प्रविष्टि सुनिश्चित करेंगे।
मतदान समाप्ति के बाद सभी पोल्ड मतपेटिकाएं, पीठासीन पदाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर और पुलिस बल सुरक्षा के साथ जिला स्कूल, पूर्णिया परिसर स्थित वज्रगृह के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस ब्रीफिंग बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हेडक्वार्टर, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, सहायक उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अन्य संबंधित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त हो। कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमसंगत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Sheikhpura, Sheikhpura | Oct 22, 2026