बिसौली: बदायूं के कबूलपुरा गौटिया मोहल्ले में बाइक खड़ी करने को लेकर 10-12 लोगों ने चार लोगों को लाठी-डंडा मारकर घायल किया
Bisauli, Budaun | May 27, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा गौटिया मोहल्ले में रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में 10-12 लोगों ने खुशी पुत्री शांति पाल, शांति पाल पुत्र कंचनलाल, रामवती पत्नी रामबहादुर, राम बहादुर पुत्र भूपाल के लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।