टूंडला: जरौली कला गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल
थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली कला फ्लाई ओवर के पास दो बाइक सवारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।