विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर नए क्लिनिक का शुभारंभ
मिर्जापुर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जंगी रोड, सेलिब्रेशन हॉल के पास डॉ. संकल्प फिजियोथेरेपी एंड कायरोप्रैक्टिक क्लिनिक के नए क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत डॉ. योगानन्द गिरि ने फीता काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया।
क्लिनिक में कमर, गर्दन एवं जोड़ों के दर्द, स्लिप डिस्क, खेल चोटों की पुनर्वास सहित आधुनिक फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
उद्घाटन समारोह में डॉ. संकल्प सिंह, जगदीश्वर प्रताप सिंह, अनिल सिंह गहरवार, सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, डॉ. विवेक सिंह, वेद प्रकाश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
#TodayMirzapur #Mirzapur #WorldPhysiotherapyDay #Physiotherapy #PhysiotherapyClinic #DrSankalpPhysiotherapy #MirzapurNews #HealthNews