खिरकिया: खिड़कियां क्षेत्र के पंधानिया में सद्भावना शिविर, सहभोज से दिया सामाजिक समरसता का संदेश।
ग्राम पंधानिया में आज 2 अक्टूबर शाम 5 बजे अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी, मां सरस्वती और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।