राजपुर: राजपुर बस स्टैंड में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की
बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत प्रशासन ने बस स्टैंड परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बसों के अंदर आने-जाने वाले मार्ग और वाटर एटीएम के पास शासकीय जमीन पर वर्षों से किए गए कब्जे को हटाया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक सुविध