जमुई: बाबा गणीनाथ सेवा टीम की 57वीं सेवा यात्रा: शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान
Jamui, Jamui | Jul 5, 2026 बाबा गणीनाथ सेवा टीम ने अपनी 57वा सेवा यात्रा के तहत रविवार 11 बजे के करीब गिद्धौर प्रखंड के बंधौरा स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया। संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम प्रत्येक रविवार किसी न किसी मंदिर परिसर में हरियाली और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाती है।