डुमरा: सीतामढ़ी में नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन व कैप्सूल बरामद
सीतामढ़ी नगर थाना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान प्रभंजन शाह उर्फ राजेश शाह के रूप में की गई है।