प्रतापगढ़: बहेलियापुर गांव के युवक की सर्प के काटने से इलाज के दौरान हुई मौत
बहेलियापुर निवासी उमेश वर्मा 32 वर्ष घर पर रहकर मजदूरी का काम करता था।गुरुवार की रात वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आधी रात को उसे जहरीले सर्प ने काट लिया। तो उठ कर बैठ गया।काफी देर तक वह परिजनों को सर्प के कांटने की जानकारी नहीं दी।तकलीफ बढ़ने पर उसने घर वालो को बताया कि उसे सर्प ने काट लिया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।