प्रतापगढ़: ढकवा बाजार में रह रहे ग्राम पंचायत अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
उत्तराखंड के मूल निवासी त्रिलोक सिंह आसपुर देवसरा विकासखंड में बतौर ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात थे। बीते 3 माह से वह निलंबित चल रहे थे। उनका पूरा परिवार लखनऊ स्थित उनके आवास में रहता था। जबकि वह आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा बाजार में किराए के कमरे में निवास करते थे। शुक्रवार को उनका शव उनके कमरे में पाया गया।