तेंदूखेड़ा: ग्राम कंसा घाट में मिले शव की हुई पहचान,तेंदूखेड़ा पुलिस जांच में जुटी
तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कंसा घाट में एक शव मिला था। जिसकी पहचान मंगलवार की शाम 5 बजे अट्ठी आदिवासी निवासी सांगा के रूप में हुई। उनकी लड़की ने बताया कि जून से उसके पिता लापता थे जिसकी शिकायत पुलिस थाने में भी की गई थी। आज उनका शाम मिला उनकी पहचान उनके कपड़े व जेब में रखी आईडी से की गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।