सूरजगढ़: बकरीद को लेकर सूरजगढ़ा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार अपराह्न 5:30 बजे सूरजगढ़ा थाना में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बकरीद का पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा की विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है. अफवाह पर ध्यान नहीं दें.