कोडरमा: कैलाश राय विद्यालय में पूर्व छात्रों द्वारा आचार्य सम्मान और सहभोज का आयोजन
कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में विद्यालय के पूर्व छात्रों के द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर सहभोज तथा आचार्य सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व छात्र परिषद के संरक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा आज भी इस विद्यालय में आकर ऐसा लगता है मानो हम भैया बहन अपने गुरुजनों की छत्रछाया में अभी भी है।