कोडरमा: उर्स के अवसर पर चिचाकी स्टेशन पर तीन जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव होगा
रेलवे प्रशासन द्वारा उर्स के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धनबाद मंडल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो–कोडरमा रेलखंड स्थित चिचाकी स्टेशन पर तीन जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। यह ठहराव 24 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।