धोरीमन्ना: बालोतरा के धोरीमन्ना हॉस्पिटल की लैब में भीषण आग, ग्रामीणों ने बड़ी तबाही टाली
बालोतरा जिले के धोरीमन्ना उप हॉस्पिटल की लैब में आग लगी। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाकर आग फैलने से रोका। लैब के उपकरण और फर्नीचर जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।