हज़ारीबाग: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने चुरचू व कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो पर किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त नैंसी सहाय एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शशि जयसवाल के संयुक्त निर्देश से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वारा चुरचू एवं कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न खाद्य स्टॉल,रेस्तरां और खुदरा दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। बिना निर्माण तिथि,समाप्ति तिथि, एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर के उत्पाद को तत्काल नष्ट कर दिया गया।