शहर के विश्वविख्यात रामनवमी पर्व को ऐतिहासिक रूप से संपन्न कराने में रामनवमी महासमिति की एक अहम जिम्मेवारी मानी जाती है। इसी जिम्मेवारी को निभाने के लिए अध्यक्ष का चयन किया जाता है। चयन की प्रतिक्रिया 31 मार्च को रखी गई थी, सहमति से वार्तालाप ना होने के पश्चात 5 अप्रैल को चुनाव की तिथि तय की गई थी।