हज़ारीबाग: संत कोलम्बा महाविद्यालय के डॉ अनमोल डेम्टा सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन
संत कोलम्बा महाविद्यालय के डॉ अनमोल डेम्टा सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। इस संगोष्ठी के दूसरे दिन विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। आज के मुख्य अतिथि डॉ मनोहर कुमार दास, केन्द्रीय विश्वविद्यालय रांची, शिक्षा विभाग ने तकनीकी सत्र का संचालन किया।