हज़ारीबाग: दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के मतदान में सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए स्वैच्छिक स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक
आज जिला समाज कल्याण विभाग के सभागार में इन्दु प्रभा खलखो जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग निवेदिता राय की उपस्थिति में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न स्वैच्छिक स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को चुनाव के बारे में जानकारी प्रदान करने के उदेश्य से प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।