हज़ारीबाग: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीसी के माध्यम से हजारीबाग जिले के स्वीप पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने शुक्रवार को वीसी के माध्यम से स्वीप पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अपने क्षेत्राधीन उन मतदान केंद्रों का दौरा करें जहां पूर्व के चुनाव में मतदान का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से कम रहा है।