बिजावर: PMO हस्तक्षेप के बाद भी चिता आंदोलन 16वें दिन जारी, अमित भटनागर का अनशन 13वें दिन
केन-बेतवा सहित विभिन्न परियोजनाओं के विस्थापितों की मांगों को लेकर उफनती नदी के बीच 16वें दिन भी चिता आंदोलन जारी है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर का आमरण अनशन 13वें दिन में प्रवेश कर गया है और उनका करीब 7 किलो वजन कम होने का दावा किया गया है। PMO के हस्तक्षेप से आंदोलनकारियों को उम्मीद जगी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन के रवैये को लेकर उनमें नाराजगी है।