खगड़िया: डीएम विक्रम वीरकर ने खगड़िया सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए
खगड़िया के जिलाधिकारी विक्रम वीरकर ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, प्रसव कक्ष तथा जांच घर का जायजा लेकर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान सिविल सर्जन, अस्पताल प्रबंधक एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की