हाथरस: कार शोरूम में लूट के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को जलेसर रोड गंदे नाले के पास से किया गया गिरफ्तार
गांव रुहेरी स्थित कार शोरूम में गार्ड को बंधक बनाकर लूट की घटना में शामिल चार अभियुक्त को पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। लूट की घटना में वांछित ₹25000 के इनामियां अभियुक्त को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस और स्वाट टीम ने जलेसर रोड गंदे नाले के पास से गिरफ्तार किया है। कब्जे से शोरूम से लूटा हुआ सामान अवैध असलाह व कारतूस बरामद हुए हैं।