हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गांव दौकेली निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गांव दौकेली निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।