हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटा नबीपुर में घरेलू क्लेश के चलते पति ने पत्नी को डंडे से मारपीट कर किया घायल
छोटा नवीपुर में आज दिन बुधवार को घरेलू क्लेश के चलते पति देवकीनंदन ने अपनी पत्नी प्रीति को डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट एवं शोर को सुनकर पड़ोसियों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। घायल अवस्था में महिला ने सदर कोतवाली थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मेडिकल कराया है।