हाथरस: गांव रुहेरी में एक युवक के साथ चाचा के लड़कों ने जमकर की मारपीट, घायल युवक का पुलिस ने अस्पताल में कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी में बीती रात एक युवक के साथ चाचा के लड़कों ने जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में युवक घायल हो गया। घायल युवक का कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित घायल युवक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।