हाथरस: पराग डेरी के पास कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में बाइक सवार को पहुंचाया गया अस्पताल
सासनी कोतवाली क्षेत्र के पराग डेरी के पास आज दिन बुधवार को तेज गति कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में युवक आदि निवासी गांव तिलोठी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना एवं घायल को को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल के लिए भिजवाया है। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने घायल को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।