हाथरस: प्रकाश टाकीज के पास मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर की मारपीट, पुलिस ने घायल का कराया डॉक्टरी परीक्षण
सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश टाकीज के पास बीती रात मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक युवक को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित घायल युवक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने युवक का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। मामले को लेकर सदर कोतवाली पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।