शाहजहांपुर: आरसी मिशन के एक व्यक्ति ने अज्ञात युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बेटी एक मकान में काम करती थी। वह 8 अगस्त को काम पर गई थी। उसके बाद वापस नही लौटी। उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन कुछ पता नही चल सका। आरोप है कि अज्ञात युवक बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।