हसपुरा: टाल गांव में विवाहिता की हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए जलाया शव, मृतिका के भाई ने कराई प्राथमिकी दर्ज
हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव में विवाहिता की हत्या करने मामला सामने आया है।जिसकी पहचान संतोष राम की पत्नी 39 वर्षीय कोमल कुमारी के रूप में हुई है। मृतिका के भाई गुप्तेश्वर राम के फर्द ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज हुआ है।घटना की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शुक्रवार को दी है। बताया जाता है हत्या गुरूवार की रात कर दी गई थी।