भगवानपुर: बेहड़ेकी सैदाबाद गांव में सड़क पर खुलेआम लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ेकी सैदाबाद गांव में सड़क पर खुलेआम लड़ाई झगड़ा करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बेहड़ेकी सैदाबाद गांव में एक व्यक्ति लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।