लोहाघाट पीजी कॉलेज में नौ दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन बुधवार शाम प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। एबीवीपी और एनएसयूआई छात्रों ने मांगों को लेकर धरना, भूख हड़ताल और कॉलेज की छत पर चढ़कर प्रदर्शन किया। एसडीएम नीतू डांगर ने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों से वार्ता की। आश्वासन के बाद एबीवीपी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक और कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट का अनशन समाप्त कराया गया। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। 27 अगस्त को मुख्यमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित है।