घोरावल: ओबरा डीह गांव में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से विशालकाय मगरमच्छ का किया रेस्क्यू
शाहगंज सोनभद्र के गांव ओबरा डीह में मगरमच्छ घुसने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने UP 112 नंबर पुलिस वन विभाग को दी घंटो मशक्कत के बाद पुलिस वन विभाग की टीम को सफलता मिली। नदी से निकल कर गांव के मिट्टी के अंदर घोंसला बना कर रहता था मगरमच्छ । गांव के कईं कुत्तों को अपना आहार बना चुका था।