घोरावल: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के देवरीकाठ गांव मे करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई
देवरीकाठ गांव निवासी बाबूलाल का पुत्र सोनू 28 वर्ष खेत में केबुल जोड़ रहा था। जो कि टूट गया था। उसे कोइड़ार करना था और उसे खेत की सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप चलाने वाला था। उस समय टूटे हुए केबुल के पार्ट मे करेंट था, जिसके संपर्क में आने से वह उसी में चिपक गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के करीब 20 मिनट बाद उसकी पत्नी उसे देखने गई तो उसे मृत हालत में मिला