कौंच: कोंच SDM का मानवीय चेहरा आया सामने, झोपड़ी में रहने वाले बच्चे की शिक्षा को लेकर दिखाई संवेदनशीलता, जमीन पर बैठ गए SDM
Konch, Jalaun | May 22, 2026 कोंच एसडीएम हेमंत पटेल का शुक्रवार सुबह 10 बजे संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला, जब वह ग्राम भेंड़ की गोशाला निरीक्षण के लिए पहुंचे, निरीक्षण के बाद उन्होंने झोपड़पट्टी के बाहर मिट्टी में खेल रहे सात वर्षीय बच्चे वंश से जमीन पर बैठकर आत्मीयता से बातचीत की, बातचीत में पता चला कि वंश और उसकी बहन स्कूल नहीं जाते हैं।