निवास: निवास मंडला मार्ग पर देवडोंगरी के पास जंगल में भीषण आग, 10 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र प्रभावित, वन विभाग बेखबर
Niwas, Mandla | Apr 16, 2026 निवास-मंडला मार्ग के बीच ग्राम देवडोंगरी के पास गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे जंगल में भीषण आग लग गई। आग ने लगभग 10 एकड़ से ज्यादा वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि बिजली का तार टूटकर नीचे गिरने से सूखी पत्तियों व घास में आग भड़क गई, जो देखते ही देखते पूरे जंगल में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही निवास डायल 112 और दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंचे।