बैतूल नगर: सारणी: बिजली के पोल पर करंट लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। शाम करीब 7 बजे आउटसोर्स बिजली कर्मचारी बंद लाइन पर पोल चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक न्यूट्रल करंट प्रवाहित हो गया और कर्मचारी को जोरदार बिजली का झटका लगा। करंट का झटका इतना तेज था कि कर्मचारी संतुलन खो बैठा और सीधे पोल से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर हड़कंप म