मांट के गांव तेहरा में निवासी हरीसिंह की बेटी गायत्री की शादी हाथरस के गांव नगला खिरनी निवासी कैलाश सिंह के बेटे विक्रम सिंह के साथ गांव तेहरा में धूमधाम से संपन्न हुई। विवाह के बाद आज दोपहर करीब एक बजे हेलीकाप्टर गांव बने हेलीपेड पर उतरा। जिसमें बेटी गायत्री अपने पति विक्रम सिंह के साथ ससुराल के लिए रवाना हो गई।