बक्सर: गृह निर्माण के लिए रखी गई ईंटों की दीवार के नीचे दब गई बच्ची, हुई मौत
Buxar, Buxar | Jul 31, 2024 नगर के तुरहा टोली मोहल्ले में गृह निर्माण के लिए रखी गई ईंटों के नीचे दबकर एक ढाई साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. बच्ची बारिश के बाद उसी रास्ते से होते हुए अपने घर जा रही थी तभी ईंट भर-भरा उसके ऊपर गिर गई. मामला बुधवार की देर शाम का है. घटना के बाद गृह स्वामी के द्वारा कथित दुर्व्यवहार से आक्रोशित होकर बच्ची के स्वजनों ने सड़क जाम कर दिया.