अलीगढ़ थाना रोरावर ,कल देर रात्रि थाना रोरावर की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विनायक गेस्ट हाउस पे एक व्यक्ति जितेंद्र के साथ कुछ अन्य व्यक्तियों ने शादी समारोह के दौरान मारपीट की है। इस सूचना पे तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया। साथ ही घटना में शामिल दो अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है, शेष की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। तहरीर प्राप्त, सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर शांति है।उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम कमलेश कुमार ने दी जानकारी
#AligarhPolice
#ViralVideo
#AligarhNews
#UPnews
Koil, Aligarh | Nov 28, 2026