दमोह: प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने सांसद राहुल सिंह के साथ जिला जेल की नई बैरक का किया शुभारंभ, दिए निर्देश
Damoh, Damoh | May 14, 2026 दमोह पहुंचे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील देशहित में है और सभी को सार्वजनिक परिवहन व संसाधनों का सीमित उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका तनाव के कारण पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर संकट की स्थिति बन सकती है। मंत्री ने अनावश्यक सोना खरीदने से बचने और देश का पैसा विदेश जाने से रोकने की अपील की।