अलवर: अलवर में युवक से मारपीट कर लूटे सोने की बाली, मोबाइल और ₹5000, कट्टा दिखाकर दी धमकी
Alwar, Alwar | Jun 13, 2026 उद्योग नगर थाना क्षेत्र में लोहिया का तिबारा से घर लौट रहे राजेश कुमार जाटव (32) के साथ दो अज्ञात लोगों ने मारपीट कर लूटपाट की। पीड़ित के अनुसार 11 जून को बटेसरा गांव में सुनसान जगह पर आरोपियों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कान से सोने की बाली खींच ली।